उत्तराखण्ड

मातम में बदलीं ईद की खुशियां, नदी में डूबने से हुई चार युवकों की मौत

देहरादून: ईद की छुट्टी में कोटद्वार घूमने आए चार युवकों की खोह नदी में डूबने से मौत हो गईI सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने युवकों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मंगलवार दोपहर, नगीना बिजनौर यूपी के आठ लोग ईद की छुट्टी मनाने के लिए कोटद्वार पहुंचे थे। वे नदी में नहाने के मकसद से दुगड्डा मार्ग पर आमसौड़ और दुर्गादेवी के बीच खोह नदी में पहुंच गए। शाम चार बजे के करीब चार लोग नदी में नहाने के लिए उतरे। तभी एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा साथी भी नदी में उतर गया। देखते ही देखते वह भी डूब गया। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में चार लोग नदी में डूब गए। चार लोगों के डूबने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकत्र हो गए और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने युवकों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि डूबे युवकों के साथी ने मृतकों की पहचान की। मृतकों में नदीम (42) पुत्र अनीश, जैब (29) पुत्र शाहिद, गुड्डू (24) पुत्र शाहिद निवासी नजदीक पुलिस चौकी नगीना बिजनौर यूपी और गालिब (15) पुत्र खालिद निवासी शेखी सराय नगीना बिजनौर यूपी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button