Uncategorized

17 मई 2022 को रोटी डे क्लब कार्यक्रम को महोत्सव के रूप में मनाएगा…….

रोटी डे क्लब (16 मई 2022)
रोटी डे के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिल यादव द्वारा 17 मई 2022 को रोटी डे महोत्सव मनाया जाएगा।
दिनॉक 16 मई। रोटी डे के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिल यादव द्वारा उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता के दौरान साहिल यादव ने बताया कि 17 मई को रोटी डे क्लब महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जहाँ गरीब बच्चों को भरपेट भोजन बहुत प्रेम से खिलाया जाएगा, रोटी डे क्लब के सदस्य अथक प्रयास करते आ रहे हैं, जिससे गरीब बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ सके, गरीब बच्चों के मनोरंजन के लिए डीजे पार्टी भी होगी। साहिल ने कहा कि 17 मई को अपने जन्मदिन पर उन्होंने रोटी डे क्लब का गठन करके उन्होंने देष के करोड़ों बच्चों एवं भारत माता की सेवा करने के लिए रोटी डे क्लब को समर्पित किया है।

 

 


उन्होंने यह भी कहा कि जीवन एक मिला है, हमें सेवा के लिए समय निकालना चाहिए।
एकता विहार, लेन न0- 14 में सांय चार बजे से रोटी डे महोत्सव मनाया जाएगा।
इस दौरान रोटी डे क्लब के राष्ट्रीय महासचिव विदित पाठक, महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी पार्षद विंग के प्रदेष संयोजक नगर निगम पार्षद योगेष घाघट, महिला विंग से तनुजा दीवान, षालिनि चौहान, निपुल चखववाल, विकासनगर संयोजक मोहित शार्मा, मुद्रत पाठक, अंकित चौहान, विशाल यादव,  रोनक जैन, अंजु यादव, षैलेंद्र व्यास, प्रषांत मलिक व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

देहरादून से रिपोर्ट नवीन जोशी की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button