नेशनल

रूस के राष्ट्रपति ने देश में सैन्य लामबंदी का दिया आदेश

देहरादून: यूक्रेन के साथ चल रही जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज बुधवार को देश में सैन्य लामबंदी का आदेश दे दिया हैं। उन्होंने पश्चिमी देशो पर रूस को तबाह व कमजोर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया हैं। इसके साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी भी दी।

रूसी समाचार एजेंसी के अनुसार पुतिन ने कहा है कि पश्चिमी देश रूस को तोड़ने-नष्ट करने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन हम वतन का भविष्य सुरक्षित करने के लिए यह कदम उठा रहे हैं। विशेष सैन्य अभियान ‘यूक्रेन जंग‘ का हमारा लक्ष्य अपरिवर्तित है। 

पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक को मुक्त करा लिया गया है और डोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक को भी आंशिक रूप से मुक्त करा लिया गया है। 

इसके साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि क्षेत्रीय अखंडता को खतरा पैदा हुआ तो रूस सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करेगा। इसे कोई झांसा नहीं समझा जाए।

पुतिन ने अपने देश की सैन्य मोर्चाबंदी के आदेश पर दस्तखत कर, इसे आज से ही लागू कर दिया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button