उत्तराखण्ड

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित, बालिकाओं के सम्मान का संदेश

पौड़ी- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत विकासखण्ड थलीसैंण के आंगनबाड़ी केंद्र बगेली में “कन्या जन्मोत्सव तथा बेटी से पहचान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान सीता देवी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा मांगल गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर बालिका सान्वी का जन्मोत्सव केंद्र के बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिससे पूरे वातावरण में खुशी और उत्सव का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर चार बालिकाओं अनन्या, अंकिता, आरती एवं रिया को नाम पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे बालिकाओं के प्रति सम्मान और समानता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा रावत द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी तथा बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के महत्व पर बल दिया गया।

इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका सीमा, सुपरवाइजर सांबरी सहित आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे एवं कार्यकर्त्रियां उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button