उत्तराखण्ड

एनजीए विद्यालय के छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में रचा शत-प्रतिशत सफलता का कीर्तिमान

ऋषिकेश – निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी (निःशुल्क विद्यालय) के छात्रों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार में अत्यंत हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है।

कक्षा 10वीं के परिणाम अत्यंत सराहनीय रहे। आराध्य थपलियाल ने 97.6% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नैतिक डबराल ने 97.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। पीयूष झा ने 94.6% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। परीति पुलामी ने 94% अंकों के साथ चतुर्थ तथा कृषणा ने 93.2% अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के संस्थापक महंत बाबा राम सिंह जी महाराज एवं संचालक संत जोध सिंह जी महाराज ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की।

चेयरमैन डॉ. एस. एन. सूरी, प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा तथा प्रधानाध्यापिका अमृतपाल डंग ने भी छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।

विद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की है कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button