उत्तराखण्ड

कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

पौड़ी- जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया। इससे पूर्व विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकली।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी और जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button