उत्तराखण्ड

निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल के सुसज्जित सभागार में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को अभिभावकों सहित सम्मानित किया गया

ऋषिकेश-  विद्यालय के संस्थापक परम पूज्य महंत बाबा राम सिंह जी महाराज एवं व्यवस्थापक संत श्री जोध सिंह जी महाराज ने अपने आशीर्वाद एवं कृपा दृष्टि की छत्रछाया में मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके माता-पिता सहित सम्मानित किया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत बाबा जोधसिंह जी महाराज, चेयरमैन डॉ.एस.एन. सूरी, शैक्षिक सलाहकार श्रीमती रेनू सूरी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता कृष्णास्वामी सहित शिक्षक वर्ग की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर शबद गायन द्वारा ईश्वर अनुकंपा प्राप्त कर किया गया।

इसके पश्चात शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को प्रेम व आदर का प्रतीक सिरोपा एवं उपहार से सम्मानित किया गया ।

गौरवपूर्ण इन क्षणों में पुरस्कार व सम्मान पाने वाले कक्षा 12 के विद्यार्थियों में अनादि जोशी 97.4% प्रथम, कार्तिक भट्ट 97.2% द्वितीय एवं साक्षी भट्ट 95.2% ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं अभिभावकों का मान बढ़ाया।

कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी महाराज जी के कर कमलों से सम्मानित किया गया। उन्हें आदर व सम्मान का प्रतीक सिरोपा प्रदान

किया गया। जिनमें तनिष्का नेगी 95.6% के साथ प्रथम स्थान पर, राशि बिष्ट 94.8% के साथ द्वितीय स्थान पर तथा रवीना पंवार 94% प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही।
सम्मान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम के साथ-साथ शिक्षकवर्ग एवं अपने अभिभावकों को दिया तथा भावी विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे सदैव अपने गुरुजनों पर विश्वास करें तथा उनका आदर कर कठिन परिश्रम द्वारा लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास करें।

इस शुभ अवसर पर कड़कती धूप में जलदान के महत्व एवं सेवा, श्रद्धा के प्रतीक स्वरूप छबील का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर एस.एन. सूरी, शैक्षिक सलाहकार श्रीमती रेणु सूरी विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता कृष्णास्वामी वरिष्ठ समन्वयक श्री मुकुल तायल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button