उत्तराखण्ड

शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 अगस्त को किया जाएगा।

इस वर्ष संयुक्त प्रवेश परीक्षा के संचालन की जिम्मेदारी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल और श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों में बीएड एवं एमएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर मिलेगा।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवार समय रहते पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें।

राज्य के हजारों छात्र-छात्राओं के लिए यह परीक्षा शिक्षक बनने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। प्रवेश परीक्षा में सफलता के आधार पर विभिन्न संस्थानों में दाखिला दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button