Uncategorized

आयोग की सभी भर्तियां पूरी होने के बाद होगी सीबीआई जांच: सीएम धामी

बोले विपक्ष चाहता है सड़कों पर प्रदर्शन करे युवा देहरादून: पेपर लीक प्रकरण पर लगातार सवाल उठ रहे है I एक ओर जहाँ युवा आंदोलनरत है वहीं, दूसरी ओर सीबीआई जाँच की मांग उठ रही है I इस बीच मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान सामने आया है I मुख्यमंत्री ने सीबीआई जाँच की उठ रही मांग को लेकर स्पष्ट तौर पर बयान देते हुए कहा कि सीबीआई जांच से मुझे कोई एतराज नहीं है। आयोग की सभी भर्तियां पूरी होने के बाद सीबीआई जांच कराऊंगा। साथ ही विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में सीबीआई पर भरोसा नहीं है और उत्तराखंड में सीबीआई की मांग कर रहे हैं। कहा कि न्यायालय भी कह चुका है कि शासन की जांच सही है, बावजूद इसके विपक्ष चाहता है कि युवा सड़क पर प्रदर्शन करें। विपक्ष छात्रों को गुमराह कर रहा है। वह चाहता है ताकि छात्र पढ़ाई न करें। छात्र किसी के बरगलाने में न आएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button